अंबेडकरनगर। 16 मार्च, 2026
जिले के कस्बा बसखारी में खानवाद-ए-अशरफिया के अहम शख्स रहे सैयद मसूदुल हसन की याद में सालाना फातेहा का आयोजन हुआ। इस दौरान रोजा इफ्तार पार्टी व लंगर का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पूर्व जिपं अध्यक्ष, पूर्व एमएलसी समेत आसपास के दर्जनों गांवों के रोजेदारों ने सहभागिता की।
असर की नमाज के बाद कुरआनखानी शुरू हुई। इस दौरान सैयद मसूदुल हसन र. अ. को खेराजे अकीदत ( श्रद्धांजलि ) पेश किया गया और पूरी दुनिया में अमन, चैन और शांति के लिए दुआएं की गईं।
कुरआनखानी के बाद रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। खास बात यह है कि आले मुस्तफा “छोटे बाबू” और मोहम्मद अशरफ “बड़े बाबू” ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करने आए सांसद लालजी वर्मा, विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, चंद्रभान यादव, पूर्व विधायक पुत्र इंजीनियर मुसाब अजीम समेत आए हुए अन्य अतिथियों और रोजेदारों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
सालाना फातेहा और रोजा इफ्तार पार्टी में , सूफीए मिल्लत सै. मोफिद अशरफ , मौलाना सै. वली अशरफ “अच्छू मियां”, करीम मियां, मोनी मियां, सपा नेता फिरोज अहमद सिद्दीकी, मौलाना कासिम, सपा नेता रईस अंसारी टांडा, शायर कुमैल अहमद, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी गुरू प्रसाद, सै. खलीक अशरफ, मोहिब खान, लतीफ अंसारी, ग्राम प्रधान मो. आसिफ खान, चांद खान समेत अन्य रोजेदार मुख्य रूप से शामिल रहे।











































