अंबेडकरनगर। 12 जुलाई, 2026
जिले के सांसद लालजी वर्मा ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के वार्षिक उर्स के दौरान रसूमात की अदायगी करने जा रहे सज्जादाशीन सै. मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोइन मियां से मुलकात की। इस मौके पर मोइन मियां ने सांसद को अशरफी रुमाल भेंट किया। सांसद श्री वर्मा ने मोइन मियां से दुआएं करने के लिए गुजारिश की। टांडा से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक पर चादर चढ़ायी व अकीदत के फूल गुलाब पेश किया। विधायक श्री वर्मा ने वर्ष 2027 के चुनाव में यूपी फतेह करने के लिए दुआएं मांगी। वहीं, पूर्व विधायक टांडा अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम ने भी उर्स में मोइन मियां की रसूमात अदायगी में सहभागिता की। मुसाब ने बताया कि आगामी उप्र के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुआई में सपा सरकार बनने के लिए उन्होंने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के सालाना उर्स में दुआएं मांगी है। इस मौके पर फिरोज अहमद सिद्दीकी, रईस अंसारी, फैजान खान, संदीप यादव समेत अन्य लोग मौजूउ रहे।



































