अंबेडकरनगर। 03 मार्च 2022
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. यामीन खान ने जिले के कस्बा बसखारी निवासी सै. सोहेब अशरफ उर्फ एंजिल को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में यह अपेक्षा की गई है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल व नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
सै. सोहेब अशरफ उर्फ एंजिल को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, जिला उपाध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी, अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष फैजान खां, सयुस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव, मेराज अहमद, सै. फहद अशरफ, अशरफ अंसारी, एडवोकेट रामसागर यादव, वरिष्ठ नेता बृजेंद्र यादव, सै. खलीक अशरफ, अहमद हुसैन खां जंग बहादुर, शहंशाह आलम, सै. अली अशरफ, करन सोनी, कुमैल अहमद, सै. कसीम अशरफ, सै. जेया अशरफ, शेखू मियां, राज खान, जोहेब खान, अदनान खान समेत अन्य सपा नेताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए धन्वाद ज्ञापित किया है।
