श्रेणी के बिना – News Floor

जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक
राज्य मुख्यालय, लखनऊ। 27/28 जुलाई, 2026
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसदीय कार्यमंत्री आजम खां से जुड़े़ जौहर विश्वविद्यालय के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश पर फिलहाल रोक लग गई है। मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। कोर्ट के आदेश से आजम खां और विश्वविद्यालय पक्ष को तत्काल राहत मिली है। हालांकि, यह राहत फिलहाल अंतरिम है और मामले का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें और पक्ष कोर्ट के सामने रखा गया। कोर्ट ने फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। अब मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट अपना अंतिम फैसला सुनाएगा।
जौहर विश्वविद्यालय को लेकर लंबे समय से कानूनी और प्रशासनिक विवाद चल रहा है। विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई और ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद मामला कमिश्नर कोर्ट तक पहुंचा था। ऐसे में कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद फिलहाल प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर ब्रेक लग गया है।
अब इस मामले में अगली सुनवाई और कमिश्नर कोर्ट के अंतिम फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अंतिम फैसला आने के बाद ही यह साफ होगा कि जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई आगे बढ़ेगी या फिर विश्वविद्यालय पक्ष को बड़ी कानूनी राहत मिलेगी।
फिलहाल कमिश्नर कोर्ट के अंतरिम आदेश को आजम खां और जौहर विश्वविद्यालय के लिए अहम राहत माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी मामले में अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी की जाएगी। इस मामले का अंतिम फैसला जौहर विश्वविद्यालय के भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दाखौल के साथ ही 640वें उर्स का समापन, सील करके रखा गया खिरका मुबारक, रईस अनीस साबरी ने समा बांधा, सूफीयाना हुआ माहौल, जानशीन फखरुल मशायख ने की शिरकत
अंबेडकरनगर। 17 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 640 वें वार्षिक पर गुरुवार शाम को देशभर से आए फोकराओं के लिए आयोजित कार्यक्रम “दाखौल” के समापन के साथ ही उर्स औपचारिक रूप से खत्म हो गया।
किछौछा दरगाह के सबसे मुख्य स्थान आस्ताने पर गुरुवार शाम को सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ की मौजूदगी में “दाखौल” कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर जायरीनों का सैलाब इस कदर उमड़ा कि मानो पैर रखने की कहीं जगह नहीं थी। संयोग से गुरुवार का दिन नौचंदी मेले का भी दिन था। दाखौल कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतो-शहरों से आए फोकराओं ने मोहम्मद आलम शाह की अगुआई में अपनी विपदा और दर्द भरी दास्तां सज्जादमशीन सै. मोहिद्दीन अशरफ को सुनाया। सज्जादानशीन ने रस्म के मुताबिक इन फोकराओं का मार्गदर्शन किया और सही रास्ते पर चलने के लिए उन्हें हिदायतें दी। खास बात यह है कि इस अवसर पर फोकराओं ने दुआ पढ़कर यह ऐलान किया कि अब इस साल के उर्स का समापन हो गया है और सारे कार्यक्रम स्थगित किया जा रहे हैं।

दाखौल के समापन के बाद सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का खिरका मुबारक किछौछा दरगाह से बसखारी ले जाया गया। दरगाह के पूर्व सज्जादानशीन सै. फखरुद्दीन अशरफ के आवास पर स्थित तबर्रुक की कोठरी में मखदूम साहब का 900 वर्ष पुराना खिरका मुबारक को सील करके रखा गया।
इसके पूर्व 28 मोहर्रम की रात में आस्ताने पर हुए महफिले समा में मशहूर कव्वाल रईस अनीस साबरी ने
अपनी खास शैली में बेहतरीन कव्वाली की प्रस्तुति दी और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महफिले समा में जानशीन फखरुल मशायख सै. मोहामिद अशरफ उर्फ शारिक मियां ने सहभागिता की। महफिले समा में मौलाना अनीस अशरफ, सै. अजीज अशरफ भी मौजूद रहे।

900 वर्ष पुराना खिरका पहन कर सज्जादानशीन मोहिउद्दीन अशरफ ने रसूमात अदायगी की, हुई विशेष दुआएं, बिहार व यूपी के मंत्री उर्स में हुए शामिल
अंबेडकरनगर। 14 जुलाई, 2026
किछौछा दरगाह स्थित सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 640 वें सालाना उर्स पर मंगलवार शाम को सज्जादानशीन व मुतवल्ली सै. मोहिउद्दीन अशरफ अशरफीउल जिलानी मखदूम साहब का करीब 900 वर्ष पुराना खिरका मुबारक पहनकर आस्ताने पर आकर खिरकापोशी की रस्म को अंजाम दिया। इस मौके उन्होंन रस्मे गागर भी अदा किया गया।
उर्स के सबसे महत्वपूर्ण दिन 28 मोहर्रम की शाम खिरकापोशी के दौरान पूर्व सज्जादानशीन स्व. फखरुद्दीन अशरफ के पुत्र जानशीन फखरुल मशायख सै. मोहामिद अशरफ उर्फ शारिक मियां ने उर्स में आए हुए देश भर के जायरीनों, देश की खुशहाली व विश्व शांति के लिए खास दुआएं मांगी।
इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सदस्य सै. अजीज अशरफ ने बताया कि हजरत मखदूम अशरफ को तोहफा व उपहार मिली हुई टोपी पहनकर हाथ में छड़ी मुबारक लेकर व अन्य वस्तुओं को धारण करके सज्जादानशीन व मुतवल्ली सै. मोहिउद्दीन अशरफ आस्ताने पर आए हुए थे। यहां पहुंचने पर अहले खानदान, ओलमा, मशायख, खुद्दाम, मुजाविरीन और अकीदतमंद उनका इस्तकबाल किया। मौलाना मेराज अशरफ एडवोकेट, सै. खलीक अशरफ व नौशाद खां अशरफी ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की शान में उर्स पर विशेष तकरीरें कीं। मंगलवार सुबह से लेकर शाम चार बजे दरगाह के आस्ताने पर मखदूम अशरफ ओरिएंटल कालेज के डिग्रीधारी छात्रों के लिए जलसए दस्तारबंदी समारोह भी आयोजित हुआ। रात 9 बजे से लेकर देर रात हुई विशेष फकीरी कव्वाली महफिले समां में सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने सहभागिता की। 28 मोहर्रम को उर्स पर हुए विविध कार्यक्रमों में सै. अजीज अशरफ, सै. फैजान अहमद चांद, खलीक अशरफ, शेखू मियां, अकील अशरफ, मौलाना वली अशरफ अच्छू मियां, मास्टर कयामुद्दीन, डा. जेया अशरफ, फहद अशरफ, मेराज अहमद, मुजीब अहमद सोनू, बुजुर्ग सपा नेता रईस अहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे।
बिहार व यूपी के मंत्री उर्स में हुए शामिल: उर्स के सबसे महत्वपूर्ण दिन किछौछा दरगाह के आस्ताने पर रस्मे खिरकापोशी और दुआ के कार्यक्रम में बिहार, यूपी समेत दो मंत्रियों ने सहभागिता की। खचाखच भरे आस्ताने पर उर्स में शामिल होते हुए बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री मो. जमा खान ने संबोधित करते हुए कहा कि सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह भारत की एकता, अखंडता व धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है। उप्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दुआएं मांगते हुए कहा कि इस दरगाह पर जो भी बूढे़ लोग, महिलाएं से लेकर जो बीमार व परेशान हाल लोग आए हैं, या मखदूम अशरफ सब की हाजतों को पूरा फरमाएं।

सांसद लालजी, विधायक राममूर्ति, मुसाब हुए उर्स में शामिल, 2027 में यूपी फतेह के लिए मांगी दुआएं
अंबेडकरनगर। 12 जुलाई, 2026
जिले के सांसद लालजी वर्मा ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के वार्षिक उर्स के दौरान रसूमात की अदायगी करने जा रहे सज्जादाशीन सै. मोइनुद्दीन अशरफ उर्फ मोइन मियां से मुलकात की। इस मौके पर मोइन मियां ने सांसद को अशरफी रुमाल भेंट किया। सांसद श्री वर्मा ने मोइन मियां से दुआएं करने के लिए गुजारिश की। टांडा से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक पर चादर चढ़ायी व अकीदत के फूल गुलाब पेश किया। विधायक श्री वर्मा ने वर्ष 2027 के चुनाव में यूपी फतेह करने के लिए दुआएं मांगी। वहीं, पूर्व विधायक टांडा अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम ने भी उर्स में मोइन मियां की रसूमात अदायगी में सहभागिता की। मुसाब ने बताया कि आगामी उप्र के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुआई में सपा सरकार बनने के लिए उन्होंने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के सालाना उर्स में दुआएं मांगी है। इस मौके पर फिरोज अहमद सिद्दीकी, रईस अंसारी, फैजान खान, संदीप यादव समेत अन्य लोग मौजूउ रहे।

उर्स पर निकला फोकराओं का जुलूस, मलंग शाह के सज्जादानशीन आलम शाह ने रसूमात की अदायगी की, लंगर का भी हुआ वितरण
अंबेडकरनगर। 11 जुलाई, 2026
सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 638 वें वार्षिक उर्स पर 24 मोहर्रम यानी बुधवार को आस्ताना मलंग गुलाम रसूल शाह के सज्जादानशीन मो. आलम शाह पुत्र पूर्व सज्जादानशीन हाजी मरहूम गनीदार शाह अपने खानदान व मलंग, फोकराओं के साथ रसूमात की अदायगी की।
बुधवार पूर्वाहन् 11.30 बजे बसखारी स्थित अपने आवास से सज्जादानशीन मो. आलम शाह अपने भाई कलाम शाह समेत काफिले के साथ पहले आस्ताना मलंग गुलाम रसूल शाह पर पहुंचे। दोपहर की नमाज के बाद से लेकर शाम पांच बजे तक यहां कव्वाली हुई। असर की नमाज के बाद शाम करीब सवा पांच बजे सज्जादानशीन मो. आलम शाह मलंग गुलाम रसूल शाह के आस्ताने से देश भर के मलंगों व फोकराओं के साथ हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह पर पहुंचे और मखदूम साहब के मजार मुबारक पर चादर चढ़ाई। संदलपोशी व गुलपोशी भी हुई। अंत में किछौछा दरगाह के आस्ताने पर सज्जादानशीन मो. आलम शाह उर्स में आए हुए जायरीनों व विश्व शांति के लिए दुआएं मांगी। इसके बाद यहां से वे आस्ताना मलंग गुलाम रसूल शाह के लिए रवाना हो गए। खास बात यह है कि उर्स में देश भर से आए फोकरा बुलंद आवाज में नारे लगा रहे थे।
उर्स की रसूमात की अदायगी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, डा. मो. अकरम, समाजसेवी कलाम शाह, मो. इरफान शाह, समाजसेवी अदीब राना , एडवोकेट दबीर शाह, फैजान खान, मो. इमरान शाह, मोहम्मद शाह, नदीम शाह, नसीम शाह, इश्तियाक शाह, गुड्डू शाह, अहमद शाह, जमादार शाह, मो. सलाम, अब्दुररहमान शाह, हयात मोहम्मद शाह, गफूर शाह, अब्दुर रहीम शाह, सादिक शाह, खलील आलम शाह, सोनू शाह, नूर मोहम्मद शाह, ताज मोहम्मद शाह, फैज मोहम्मद शाह, अख्तर शाह, फकरू शाह, अजीम शाह समेत अन्य मौजूद रहे।

परचम कुशाई के साथ सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का 640 वां उर्स शुरू, अशरफी तराना पढ़ा गया, हुई खास दुआएं
अंबेडकरनगर। 09 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का 640 वां वार्षिक उर्स गुरुवार शाम से परचम कुशाई ( झंडारोहण ) के साथ शुरू हो गया। ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच दरगाह के सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ अशरफीउल जिलानी ने अपने खानवादए अशरफिया के लोगों के साथ ऐतिहासिक मलंग गेट के पास झंडारोहण कर सालाना उर्स का आगाज किया।
ऐतिहासिक मलंग गेट के पास उर्स का आगाज करने पहुंचे मुख्य रूप से सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ, एआईसीसी सदस्य मेराजुद्दीन किछौछवी,, सै. इंतेजामिया कमेटी के प्रमुख सदस्य सै. अजीज अशरफ, सै. फैजान अहमद चांद, मेराज अशरफ एडवोकेट, अल्हाज सै. अकिल अशरफ समेत अन्य लोगों का फूलों का सेहरा पहना कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। परचम कुशाई के बाद मलंग गेट से सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ आस्ताने के लिए रवाना हुए। मलंग शाह के जानशीन मो. आलम शाह पुत्र गनीदार शाह की अगुआई में देश भर से आए फोकरा बुलंद आवाज में नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर नातखां परवेज आलम किछौछवी ने अशरफी तराना, मनकबत व सलातो सलाम पेश किया। परचम कुशाई के साथ हुए उर्स के आगाज के दौरान मुल्क की खुशहाली व देश भर जायरीनों के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक ( समाधि ) चादर चढ़ाई गई। उर्स के आगाज में सै. खलीक अशरफ, यहिया अशरफ, फहद अशरफ, खादिम कमेटी के अध्यक्ष फिरोज खां, लल्लू खादिम, लड्डू खादिम, माहे आलम खादिम, अकरम वसीम समेत अन्य मौजूद रहे।

खलीफाए शैखुल हिंद रईसुल फोकरा के जानशीन मो. आलम शाह 24 मोहर्रम को रसूमात की अदायगी करेंगे, बाबा मलंग गुलाम रसूल शाह के यहां से निकलेगा जुलूस, तैयारियां पूरी
अंबेडकरनगर। 09 जुलाई, 2026
खलीफाए शैखुल हिंद रईसुल फोकरा अलहाज गनी दार शाह एक खुशमिजाज, हरदिल अजीज, काफी मिलनसार और विनम्र व्यक्तित्व के स्वामी थे। आपका व्यक्तित्व आम लोगों के बीच किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आप दिल से और अपने अमल व किरदार से उलमा-ए-कराम, मशाइख-ए-इजाम और अपने अजीज व अकारिब (रिश्तेदारों) की बहुत कद्र करते थे और बुजुर्गाने-दीन से सच्ची मोहब्बत रखते थे।
जब भी आप दरगाह शरीफ दयार-ए-मखदूम अशरफ तशरीफ लाते, तो नंगे पांव आते थे। इससे पता चलता है कि आप हुजूर मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी रह. अलैह से कितनी गहरी अकीदत और मोहब्बत रखते थे। आप अपनी जिंदगी में हर साल 24 मुहर्रमुल हराम को बाबा मलंग शाह के मजार पर फोकराओं (फकीरों) की मौजूदगी में चादर व संदलपोशी की रस्म अदा करते रहे। फिर 24 मुहर्रम से 30 मुहर्रम तक फकीरों और मलंगों के साथ सज्जादगान-ए-आस्ताना-ए-आलिया की खिरकापोशी समेत रसूमात अदायगी में अहम किरदार निभाया करते थे।
आपके इंतकाल के बाद, अब ये सारी रस्में आपके बड़े साहबजादे मोहम्मद आलम शाह अपने वालिद-ए-बुजुर्गवार के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए बाहुस्नोखूबी अदा करते चले आ रहे हैं। मो. कलाम शाह ने बताया कि 24 मोहर्रम यानी 10 जुलाई को शाम 4 बजे बाबा मलंग शाह के मजार से जानशीन आलम शाह की अगुआई में फोकराओं का जुलूस निकलेगा। आस्ताने पर रस्मे गागर और चादरपोशी होगी। दुआएं भी मांगी जाएगी। डा. मोहम्मद अकरम ने बताया कि 24 मोहर्रम को होने वाले सभी रसूमात की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 640 वें उर्स मुबारक की तैयारी बैठक: डीएम ने ईओ की लगाई क्लास, कहा-किस एक्ट या जिओ के तहत दिया था नोटिस, दरगाह में गंदगी के लिए जिम्मेदारों को भी लिया आड़े हाथों, उर्स पर सभी बुनियादी सुविधाओं के लिए दिए निर्देश
अंबेडकरनगर। 7 जुलाई, 2026
सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की अंतरराष्ट्रीय दरगाह पर 9 जुलाई से शुरू होने जा रहे 640 वें सालाना उर्स मुबारक के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के संचालन में मेला तैयारी बैठक हुई।
खास बात यह है कि उर्स मेला तैयारी बैठक के दौरान डीएम ईशा प्रिया ने किछौछा दरगाह के जामा मस्जिद निर्माण कार्य के मामले में नोटिस देने पर किछौछा नगर पंचायत के ईओ उमेश कुमार पासी को आड़े हाथों लिया। डीएम ने ईओ से पूछा कि आखिर कौन से एक्ट या जिओ के मुताबिक आपने नोटिस जारी किया है, आप मुझे जवाब दीजिए। इस पर ईओ ने कहा कि नोटिस देने के लिए मुझ पर दबाव था। ईओ माकूल जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने ईओ को नसीहत देते हुए कहा कि आगे इस प्रकार की गलती मत करिएगा।
वही किछौछा दरगाह के आंतरिक कैंपस में जगह-जगह फैली गंदगी और पर्याप्त साफ-सफाई न होने पर दरगाह के जिम्मेदारों को भी डीएम ने आड़े हाथों लिया और खरी-खोटी भी सुनाई। डीएम ने कहा कि किछौछा दरगाह के यात्रियों के लिए बनाई गई रैन बसेरा की हालत को देखने से ऐसा लगता है यह पशु आश्रय स्थल से भी बदतर है। उन्होंने दरगाह की जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी की रैन बसेरा का प्लास्टर करा कर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था सहित सारी सुविधाएं मुहैया करा कर अखबारों में भी छपवाएं।
बैठक के दौरान संम्रंात लोगों ने डीएम से मांग की है कि उर्स मेले के दौरान बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बेहतर रहे। लोगों ने उन्हें अवगत कराया कि सप्ताह भर चलने वाले उर्स मेले के दौरान कभी ऐसा न हो कि किसी फाल्ट के कारण पूरी रात दरगाह की बिजली गुल हो जाए। इसके लिए खास उपाय किए जाएं। डीएम ने मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने समेत बिजली की बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान किछौछा दरगाह टैक्सी स्टैंड में बाहर से आने वाले यात्री वाहनों के साथ निर्धारित दर से अधिक वसूली न करने की बात रखी गई। जगह-जगह रेट बोर्ड लगाने की बात कही गई। इस पर डीएम और एसपी ने ईओ किछौछा से कहा कि किछौछा टैक्सी स्टैंड के वसूली का रेट बोर्ड जगह-जगह लगवाएं।
डीएम ने अंदरुनी दरगाह कैंपस में दरगाह से जुड़े लोगों को बेहतर साफ सफाई रखने और दरगाह से बाहर यानी घनी आबादी में निकाय किछौछा के जिम्मेदारों को विशेष साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। चूड़ी गली, नई बस्ती समेत दरगाह के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा।
डीएम ने अजमेर दरगाह, देवां शरीफ दरगाह, हजरत निजामुद्दीन दरगाह समेत अन्य दरगाहों के मुकाबले किछौछा दरगाह में साफ-सफाई न होने व समुचित विकास न होने पर दरगाह से जुड़े लोगों के समक्ष आश्चर्य व्यक्त किया। बैठक में डीएम, एसपी, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, एसडीएम टांडा डा. शशि शेखर, ईओ किछौछा उमेश कुमार पासी, एसडीओ विद्युत कुमार अनिकेत समेत कई विभागों के अहलकार मौजूद रहे।

किछौछा दरगाह में तीन गेस्ट हाउस सील, मचा हड़कंप, नियम व मानक की अनदेखी का आरोप
अंबेडकरनगर। 29 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अहलकारों की संयुक्त टीम ने तीन गेस्ट हाउसों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया है। फायर बिग्रेड की एनओसी, नक्शा पास न होना समेत अन्य अनियमिततओं के कारण गेस्ट हाउस सील करना बताया जा रहा है।
तहसीलदार गरिमा भार्गव, नायब तहसीलदार बसखारी कौशल कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार टांडा, किछौछा ईओ का कार्यभार देख रहे उमेश कुमार पासी, बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह और कई लेखपाल समेत राजस्व टीम ने किछौछा दरगाह में भिदूण रोड पर मौलाना शमशाद की कासियाने गेस्ट हाउस को सील करके ताला लगा दिया। वहीं दरगाह नई बस्ती के तरफ अल हुसैन गेस्ट हाउस को भी सील किया गया। मलंग गेट के पास किराए वाले कमरों के भवन स्वामी नजमा पत्नी जल्लू के मकान को भी सील कर दिया। तीन अलग-अलग थानों पर तीन गेस्ट हाउसों को सील करने की कार्रवाई सुबह सात बजे से लेकर 08.30 बजे तक हुई। बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नियम और मानकों की अनदेखी के कारण ही इन गेस्ट हाउसों को सील किया गया है। खास बात यह है कि जिन गेस्ट हाउसों का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है। कम पढ़े लिखे लोगों के लिए एक दिन में अपने किराए वाले मकान या गेस्ट हाउस का पंजीकरण संभव भी नहीं है। क्योकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया थोड़ी कठिन व जटिल भी है। प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए कई दफ्तरों का चक्कर भी लगाना पड़ता है।

तड़पते बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचा कर पुलिसकर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल
अंबेडकरनगर। 28 जून, 2026
बसखारी मुख्य बाजार में हैदरी मस्जिद के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिले। कांस्टेबल शैलेंद्र चैहान, कुशल पाल सिंह, प्रशिक्षु आरक्षी क्रमशः सचिन राव, पवन कुमार समेत बसखारी थाने के पुलिसकर्मियों ने एक वाहन से बुजुर्ग को सीएचसी बसखारी में पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर यहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज सद्दरपुर के लिए रेफर कर दिया। बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग कहां के रहने वाले हैं, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि बुजुर्ग हीट वेब का शिकार हुए हैं। सड़क किनारे अचेतावस्था में मिले बुजुर्ग को अस्पताल तक पहुंचाने पर ंइंसानी हमदर्दी की मिसाल पेश करने वाले इन पुलिसकर्मियों का बसखारी कस्बे के लोगों ने आभार प्रकट किया है।