राजनीति – News Floor
UP में 4 तहसीलदार और नायब तहसीलदार निलंबित, राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन
सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई, पांचों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण की गति संतोषजनक नहीं मिलने पर चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। राजस्व परिषद ने निलंबन के साथ ही पांचों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद की गई है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रदेश के राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की उच्चस्तरीय समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वादों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही स्पष्ट किया था कि मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 34 के तहत दाखिल वादों की न्यायालयवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा में कई अधिकारियों के स्तर पर लंबित मामलों के निस्तारण की गति संतोषजनक नहीं पाई गई। शासन की प्राथमिकता के बावजूद मामलों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर परिषद ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया है।
निलंबित अधिकारियों में तहसीलदार पवन कुमार सिंह, तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार पट्टी, प्रतापगढ़ और वर्तमान में तहसीलदार प्रयागराज; तहसीलदार अतुल हर्ष, तहसील बलिया; तहसीलदार हरेराम यादव, तत्कालीन नायब तहसीलदार धनघटा और वर्तमान में तहसीलदार गोंडा; तहसीलदार आनंद ओझा, तहसील खलीलाबाद, संतकबीरनगर तथा नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह, तहसील सरोजनीनगर, लखनऊ शामिल हैं।
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने बताया कि पांचों अधिकारियों के निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संबंधित मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई एकबारगी कदम नहीं है। लंबित राजस्व वादों के निस्तारण की निगरानी लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों के कामकाज और मामलों के निस्तारण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।
जहां भी निर्धारित समयसीमा में राजस्व वादों का निस्तारण नहीं होने और लापरवाही या उदासीनता सामने आएगी, वहां नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
किसानों और आम नागरिकों को मिलेगा त्वरित न्याय
सरकार का जोर राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण पर है। राजस्व वादों के लंबित रहने से किसानों और आम नागरिकों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
राजस्व परिषद ने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सके।
अंबेडकरनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला
बोले-दंगा कराने की धमकी देने वालों से कहता हूं, आओ बच्चू
706 करोड़ की 194 परियोजनाओं की दी सौगात
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर दौरे के दौरान 706 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था, विकास और रोजगार के मुद्दों पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दंगा कराने की धमकी देता है तो मैं कहता हूं, आओ बच्चू… दंगा कराकर देख लो। उन्होंने दावा किया कि पहले दंगाइयों को संरक्षण मिलता था, जबकि अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी, अवैध वसूली और दंगे आम बात थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नौकरियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था तथा थानों और तहसीलों तक राजनीतिक हस्तक्षेप रहता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश “नो कर्फ्यू, नो दंगा” की दिशा में आगे बढ़ चुका है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जलालपुर, आलापुर और टांडा विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाणपत्र और चेक भी वितरित किए।
जल्द आएगी नई युवा नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही नई युवा नीति लाएगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर प्रत्येक जिले में एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।
नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से जुड़ेगा अंबेडकरनगर
सीएम योगी ने कहा कि नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत सिद्धार्थनगर के बांसी से बस्ती होते हुए प्रयागराज तक सड़क संपर्क विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इस कॉरिडोर को चित्रकूट के रास्ते दक्षिण भारत तक विस्तारित किया जाएगा, जिससे अंबेडकरनगर को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
गोविंद साहब धाम मेले को मिलेगी राजकीय मान्यता
मुख्यमंत्री ने गोविंद साहब धाम में आयोजित होने वाले माघ मेले को राजकीय मेले के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार मेले को बेहतर सुविधाओं और राजकीय परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजनाओं और मुख्यमंत्री राहत कोष जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
अम्बेडकरनगर को 706.81 करोड़ की सौगात कल
लखनऊ/अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अम्बेडकरनगर के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह आलापुर तहसील के रामनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल गोविंद साहब से जिले को 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 158 परियोजनाओं का लोकार्पण और 36 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
इन परियोजनाओं के जरिए टांडा, आलापुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत, पर्यटन, लोक निर्माण और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी। सरकार का दावा है कि इन कार्यों से बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
परियोजनाओं में टांडा विधानसभा क्षेत्र के लिए 217.69 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाएं, आलापुर के लिए 312.18 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाएं तथा जलालपुर के लिए 176.93 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाएं शामिल हैं। कुल 560.83 करोड़ रुपये की 158 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, जबकि 145.98 करोड़ रुपये की 36 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
वहीं, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर ईशा प्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अम्बेडकरनगर दौरा शुक्रवार को प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे बाबा गोविंद साहब मैदान पहुंचेंगे, जहां वह 706.81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राजा भैया ने खरीदी 3.45 करोड़ की Lexus LX 500d
लग्जरी कारों से घोड़ों तक ऐसा है ‘रॉयल कलेक्शन’
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी राजनीति नहीं, बल्कि उनकी नई लग्जरी SUV है। राजा भैया की करीब 3.45 करोड़ रुपये की Lexus LX 500d ने सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच तक खासा ध्यान खींचा है।
बताया जा रहा है कि 5-सीटर Lexus LX 500d को हाल ही में राजा भैया के काफिले में शामिल किया गया है। जापानी तकनीक और लग्जरी सुविधाओं से लैस यह SUV अपनी कीमत और शानदार डिजाइन के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार के इंटीरियर में प्रीमियम सुविधाओं के साथ एडवांस टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग समेत कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
2025 में भी खरीदी थी Lexus LM350h
राजा भैया का लग्जरी गाड़ियों के प्रति शौक पहले से ही चर्चा में रहा है। वर्ष 2025 में भी उनके द्वारा Lexus LM350h खरीदे जाने की खबर सामने आई थी। उनके कार कलेक्शन में Range Rover, Range Rover Autobiography और Defender जैसी महंगी और प्रीमियम गाड़ियों के शामिल होने की बात कही जाती है। राजा भैया के काफिले की गाड़ियों के 0001 नंबर को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है। ऐसे में नई Lexus LX 500d के काफिले में शामिल होने के बाद एक बार फिर उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन सुर्खियों में है।
गाड़ियों के साथ घोड़ों का भी शौक
राजा भैया की पसंद सिर्फ महंगी और लग्जरी गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है। उन्हें घोड़ों का भी खास शौक बताया जाता है। उनके घोड़ों के कलेक्शन की चर्चा भी समय-समय पर होती रही है। बताया जाता है कि उन्हें करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत का मारवाड़ी घोड़ा भी तोहफे में मिला था। विजयराज नाम के इस घोड़े को महाराष्ट्र से लाए जाने की बात कही जाती है।
राजनीति में अलग पहचान, लाइफस्टाइल भी खास
प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सात बार विधायक रहे राजा भैया की राजनीतिक पहचान जितनी मजबूत है, उनकी रॉयल लाइफस्टाइल भी उतनी ही चर्चा में रहती है। महंगी लग्जरी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े और बेशकीमती घोड़ों के प्रति उनका लगाव अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है। अब करोड़ों रुपये की Lexus LX 500d के काफिले में शामिल होने के बाद राजा भैया की लग्जरी लाइफस्टाइल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। हालांकि, किसी भी वाहन या संपत्ति की कीमत और स्वामित्व से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि संबंधित दस्तावेजों या स्वयं राजा भैया की ओर से होने पर ही अंतिम रूप से मानी जानी चाहिए.
130 पुलिसकर्मियों वाला बसखारी थाना बिजली आपूर्ति से महरुम, कार्य हो रहे प्रभावित, कई दिनों से थाने को निर्बाध ढंग से नहीं मिल रही बिजली
अंबेडकरनगर। 17 जुलाई, 2026
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह में प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के सप्ताह भर चलने वाले 640 वें वार्षिक उर्स मेला ड्यूटी की थकान से अभी पुलिसकर्मियों को राहत मिली ही नहीं थी कि बसखारी थाने के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफारमर से पिछले दो दिनों से बसखारी थाने को बहुत ही मामूली बमुश्किल विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। जिसके कारण बसखारी थाने का प्रशासनिक कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है, पुलिसकर्मियों की रात की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
बताया गया कि बसखारी थाने में एक प्रभारी निरीक्षक, महिला पुलिस कांस्टेबल, पुरुष कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई समेत कुल 130 स्टाफ कार्यरत हैं। 24 घंटे थाने का आनॅलाइन व प्रशासनिक कार्य ही किसी तरह जनरेटर के सहारे हो पा रहा है।
बसखारी थाने के पास स्थित 250 केवीए के ट्रांसफरमर में पिछले कुछ दिनों से खराबी थी। मंगलवार को सब स्टेशन बसखारी के कर्मचारियों ने इस ट्रांसफरमर को ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर शाम को दूसरा ट्रांसफरमर लगाया गया। तेल गरम करने के बाद पुनः करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की बात कही गई। इसके कुछ ही देर बाद रात में ही एक ट्रक ने थाने के पास लगे एबीसी केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे केबल में आग लग गई और पूरी रात थाने को सप्लाई नहीं मिली। गुरुवार सभी फाल्ट को ठीक करने का दावा किया गया और जेई अनिल कुमार बाल्मीकि के तरफ से दोपहर दो बजे से बिजली आपूर्ति की बात कही गई। वहीं बसखारी थाने का दफ्तर का कार्य देख रहे हेड कांस्टेबल क्रमशः अरुण कुमार मिश्र व संदीप कुमार शुक्ल ने जेई के विद्युत आपूर्ति कराने के दावे का खंडन किया है। इन हेड कांस्टेबलों का कहना था कि पिछले चार-पांच दिनों से बसखारी थाने को मात्र कई घंटों के अंतराल में 10-10 मिनट के लिए लाइट मिलती है। फिर बिजली गुल हो जाती है। उधर, जेई का कहना है कि अगर लो वोल्टेज के कारण समस्या है तो उसे दूर कर लिया जाएगा। थाने के बगल सीएचसी बसखारी भी है। बिजली की समस्या से प्रसव से लेकर कई प्रकार की वैक्सीनों को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।
भूमि पूजन होने पर बढ़ियानी व सोनहन में दीपोत्सव के साथ मिष्ठान्न का वितरण
अंबेडकरनगर। 06 जुलाई 2020
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भूमि पूजन होने व मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर बसखारी ब्लाक के ग्राम बढ़ियानी खुर्द में टांडा विस ़क्षेत्र के भाजपा संयोजक रुद्र प्रसाद उपाध्याय की पहल पर गांव में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने गांव के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं में मिष्ठान्न का भी वितरण किया गया। उधर, बसखारी ब्लाक के ग्राम सोनहन में युवा ग्राम प्रधान कृष्णमणि उपाध्याय ने भी दीपोत्सव का आयोजन किया और ग्रामीणों में मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया है। बढ़ियानी खुर्द व ग्राम सोनहन में हुए विविध कार्यक्रमों में भाजपा आईटी सेल प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा, सुग्रीव कन्नौजिया, लालमन, रामकृपाल मिश्र समेत अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
निकाय किछौछा के तीन कर्मी कोरोेना पाॅजिटिव, हड़कंप, सील
अंबेडकरनगर। 29 जुलाई, 2020
किछौछा नगर पंचायत के तीन कर्मचारी व अन्य व्यक्ति समेत चार लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। नगर पंचायत के कर्मचारियों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत कार्यालय को सील कर दिया गया है।
किछौछा नगर पंचायत में बुधवार शाम को कोविड-19 के सैंपलिंग व एंटीजन टेस्ट का कैंप लगा था। कैंप में नगर पंचायत के कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरान्त यह पता चला कि कार्यालय कर्मचारी इरशाद, सफाईकर्मी सन्नाउल्ला जेसीबी चालक अरविन्द समेंत तीन स्टाफ कोरोना पाजिटिव हैं। कैंप में बसखारी निवासी कासिम ने भी अपना परीक्षण कराया। कासिम भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के सभी मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए कोविड लेवल वन अस्पताल एकलव्य स्टैडियम अकबरपुर भेजनेे के लिए नगर पंचायत प्रशासन जुट गया है। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि किछौछा नगर पंचायत को सील कर दिया गया है।
दरगाह के खुलने के आसार
अंबेडकरनगर। 30 जून, 2020
कोरोना संकट के दौरान जारी लाॅकडाउन के मद्देनजर मंगलवार शाम को प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त किछौछा दरगाह को जायरीनों के लिए खोलने को लेकर जरूरी बैठक हुई। निकाय किछौछा में किछौछा दरगाह से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ हुई प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता एसडीएम टांडा ने की व सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने संचालन किया।
प्रशासनिक बैठक के दौरान मौलाना कासिम, लड्डू खादिम, लल्लू खादिम, शोएब अहमद, ओंकार गुप्त समेत अन्य लोगों ने किछौछा दरगाह खोलने के लिए मांग की। जबकि खलीक अशरफ, मौलाना अनीस, सै. फैजान अहमद चांद, शादाब हैदर समेत अन्य लोगों ने यह तर्क दिया कि दरगाह जरूर खोला जाए लेकिन कोरोना के खतरे के मद्देनजर जिम्मेदारी लेने के लिए लोगों से आगे आने का अनुरोध भी किया। अंततः एसडीएम अभिषेक कुमार पाठक व सीओ सिटी ने यह सुझाव दिया कि पब्लिक गैदरिंग वाले स्थानों को लेकर केद्र सरकार की नई गाइड लाइन आयी है। नई गाइड लाइन में धर्मस्थलों/पब्लिक गैदरिंग वाले स्थानों को लेकर किस प्रकार की व्यवस्था दी गई है, इसे देखने के बाद ही जिला प्रशासन के तरफ से मार्ग दर्शन मिलने पर ही दरगाह खोलने के लिए अंतिम रूप से कोई निर्णय लिया जाएगा। बैठक में एसओ बसखारी पीएन तिवारी, आले मुस्तफा छोटे बाबू, मोहम्मद अशरफ बड़े बाबू, फैजान खां, माहे आलम खादिम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की तारीख 5 अगस्त को तय की गई है जिसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मंदिर आंदोलन से जुड़े लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के आने की संभावना है.
नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir in Ayodhya) के लिए भूमि पूजन के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की तारीख 5 अगस्त को तय की गई है जिसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मंदिर आंदोलन से जुड़े लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के आने की संभावना है. हालांकि पीएम मोदी के आने के पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. इस कार्यक्रम में चांदी की शिलाओं का पूजन किया जाएगा. जिन्हें महंत नृत्य गोपाल दास मंदिर को अर्पित करेंगे. काशी और अयोध्या के 11 पुजारी पूजन करवाएंगे. हालांकि कोरोना की वजह से इस आयोजन में कम ही लोग शामिल होंगे. मिल रही जानकारी के मुताबिक भूमि पूजन गर्भगृह वाले स्थान पर होगा. 5 शिलाओं का पूजन होगा. इसके लिए 40 किलो के वजन वाली शिलाएं बनवाई गई हैं.
आज से बदल जाएंगे वित्तीय लेनदेन के कई नियम, लॉकडाउन के चलते मिली कुछ राहतों की अंतिम तारीख बीती
पहली जुलाई यानी आज से देश में वित्तीय लेनदेन के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
नई दिल्ली, एजेंसी। पहली जुलाई यानी आज से देश में वित्तीय लेनदेन के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनका ग्राहकों के जीवन पर सीधा असर देखने को मिलेगा। इन बदलावों में पीएफ, एटीएम निकासी चार्ज और म्युचुअल फंड से जु़ड़े कई नियम शामिल हैं।
इसी तरह एटीएम से निकासी के नियमों में दी गई ढील भी आज यानी 1 जुलाई से खत्म हो रही है। एसबीआइ के ग्राहकों के लिए एटीएम से निकासी महंगी होने जा रही है।